फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौंडर की तलाश में मोहाली में छापामारी, 5 घंटे तक चले ऑपरेशन में दो दबोचे

Mon, 13 Nov 2017 09:16 AM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
विज्ञापन
सीआईए अमृतसर की टीम ने मोहाली के फेज-10 में दी दबिश
विज्ञापन
पटियाला जेल से भागे गैंगस्टर विक्की गौंडर व उसके साथियों की तलाश में रविवार सुबह फिल्मी स्टाइल में सीआईए अमृतसर की टीम ने मोहाली में दबिश दी। इस दौरान फेज-दस स्थित हाउस फैड कांप्लेक्स के एक फ्लैट को हथियारों से लैस सीआईए टीम ने घेर लिया।
विज्ञापन


पांच घंटे तक चले इस ऑपरेशन में पुलिस दो संदिग्धों को उठा ले गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मीडिया से बात करने से साफ मना कर दिया। हालांकि इलाके के लोगों का कहना है कि जिन दो युवकों को पुलिस उठा ले गई है, वे फ्लैट में शनिवार रात को ही आए थे। उन्होंने उन्हें इस फ्लैट में कभी आते जाते नहीं देखा था।

पहला संदिग्ध पिछले गेट से दबोचा
जानकारी के मुताबिक, सीआईए टीम अमृतसर ने किसी संदिग्ध को पहले उठाया था। उसके बाद फेज-दस स्थित पीसीए स्टेडियम के सामने स्थित हाउस फैड कांप्लेक्स में रविवार सुबह करीब पांच बजे सिविल ड्रेस में सीआईए टीम की गाड़ियां पहुंचनी शुरू हो गई थी। करीब 20 गाड़ियों में वहां 60 मुलाजिम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सोसाइटी को पूरी तरह से घेर लिया। साथ ही टीम को लीड कर रहे अफसर ने दो टीमें बना ली। एक टीम ने मेन गेट पर निगाह रखी, जबकि दूसरी टीम पिछले गेट पर नजर जमाए हुए थी। दूसरी टीम ने पिछले गेट से 10:07 बजे एक संदिग्ध को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे को दबोचने में पुलिस को बहाना पड़ा पसीना

सीआईए अमृतसर की टीम ने मोहाली के फेज-10 में दी दबिश
दूसरे को दबोचने में पुलिस को बहाना पड़ा पसीना
पहले युवक को दबोचने के एक मिनट बाद ही पुलिस की 11 गाड़ियोें का काफिला जैसे ही सोसाइटी के अंदर दाखिल हुआ, लोगों में दहशत का माहौल बन गया। इसके बाद सभी मुलजिमों ने तीसरी फ्लोर के मकान नंबर 1838/3 में छिपे संदिग्ध को पकड़ने के लिए पोजीशन ले ली।

सभी मुलाजिम आसपास की बिल्डिंगों व तीसरी फ्लोर पर जाकर तैनात हो गए। सीआईए की ओर से संदिग्ध को कई बार फ्लैट से बाहर आने की वार्निंग दी गई, लेकिन वह बाहर नहीं निकला। सीआईए ने उसके सामने वाले फ्लैट में रह रहे एक परिवार को घर के अंदर रहने को कहा। इसके बाद सीआईए की टीम में तैनात स्पेशल कंमाडो ने पाइपों के सहारे उस घर में प्रवेश किया, जिसमें संदिग्ध छिपा था। इस दौरान करीब पंद्रह मिनट की कार्रवाई के बाद संदिग्ध युवका को काबू कर लिया गया। उसके बाद उसे गाड़ी में बैठाकर सोसाइटी से टीमें रवाना हो गईं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें