फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा ने ढहाए साली पर 'सितम', दुष्कर्म के बाद साढ़े तीन लाख में किया सौदा

Sun, 05 Nov 2017 03:39 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
बहन के बीमार होने की बात कहकर साली को जीजा बाइक पर बैठाकर ले गया। जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया और फिर साढ़े तीन लाख में बेच दिया। इसके बाद छह महीने तक उसके साथ कई लोगों ने दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


मामला भीलवाड़ा के शाहपुरा इलाके का है। करीब छह माह पहले इलाके की एक महिला को उसका जीजा यह कहकर ले गया कि उसकी बहन की तबीयत खराब है और तुरंत चलना है। जीजा पर भरोसा करके महिला उसके साथ चली गई। उस समय उनके साथ एक आदमी और था। जीजा ने बीच रास्ते में जंगल में गाड़ी रोकी और महिला से दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों मिलकर महिला से जेवर व नकदी छीन ली।
 

साढ़े तीन लाख में बेच दिया

रेप - फोटो : SELF
इसके बाद जीजा ने महिला पास ही एक घर में बंद कर दिया। अगले दिन उसे साढ़े तीन लाख रुपए में बेच दिया। जिस व्यक्ति ने उसे खरीदा, महिला ने उसे मुक्त करने की गुहार की, पर उसका दिल नहीं पसीजा। इसके बाद महिला से ज्यादती और मारपीट का सिलसिला शुरू हुआ।

कुछ माह जीजा के गांव में ही बंधक रहने के बाद महिला को खरीदने वाला व्यक्ति उसे पास के दूसरे गांव में ले गया और वहां किराए का कमरा लेकर उसे बंधक बनाकर रखा। वहां उसके साथ कई बार ज्यादती हुई। महिला ने इस बीच में कई बार भागने की कोशिश भी की, लेकिन सफल नहीं हो सकी।
 
विज्ञापन

यूं वापिस पहुंची अपने पति तक

प्रतीकात्मक तस्वीर
इस बीच महिला को गुलाबपुरा के एक मंदिर में धोक देने के लिए ले जाया गया, जहां एक अन्य  महिला ने उसे पहचान लिया और उसके पति को सूचना दे दी। पति ने महिला की तलाश की, लेकिन वह उसे नहीं मिल सकी।

एक दिन मौका देखकर महिला भागने में सफल हुई।  भागकर वह पति के साथ आई। उन्होंने थाने जाकर रिपोर्ट लिखाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें भगा दिया गया। इसके बाद एक स्वयंसेवी संस्था हस्तक्षेप पर यह मामला दर्ज हुआ। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें