फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूं-धूं कर जल रहा था बैंक, स्टाफ मना रहा था संडे

Sun, 05 Nov 2017 01:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
इंडसइंड बैंक में लगी आग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से एक बैंक में जहां भीषण आग लग गई वहीं बैंक का स्टाफ आराम से संडे की छुट्टी मनाता रहा। काफी देर बाद तक स्टॉफ मौके पर नहीं पहुंचा। 
विज्ञापन

राजधानी जयपुर के चर्च रोड स्थित इंडसइंड बैंक में आज अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते बैंक परिसर पूरी तरह आग के हवाले हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहले दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसके बाद आसपास के अन्य फायर स्टेशन से और दमकल बुलाई गई। 

दूसरी तरफ, रविवार की छुट्टी होने से बैंक में ताला लगा हुआ था। इस वजह से दमकलकर्मी बैंक में काफी देर तक पहुंच नहीं पाए। बैंक अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन वे भी काफी देर तक वहां नहीं पहुंचे। बाद में आग बढ़ती देख बैंक के शीशे तोड़कर दमकलकर्मियों ने पानी की बौछार की। गनीमत ये रही कि फायर फाइटर्स और स्काउट गाइड्स के प्रयासों से आग बैंक के स्टोर रूम तक नहीं पहुंच पाई वरना लाखों का नुकसान हो सकता था। 
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

2 घंटे बाद तक नहीं पहुंचे मैनेजर

आग बुझाने का प्रयास करते स्काउट गाइड्स - फोटो : Amar Ujala
दूसरी तरफ, रविवार की छुट्टी होने से बैंक में ताला लगा हुआ था। इस वजह से दमकलकर्मी बैंक में काफी देर तक पहुंच नहीं पाए। बैंक अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन वे भी काफी देर तक वहां नहीं पहुंचे। बाद में आग बढ़ती देख बैंक के शीशे तोड़कर दमकलकर्मियों ने पानी की बौछार की। गनीमत ये रही कि फायर फाइटर्स और स्काउट गाइड्स के प्रयासों से आग बैंक के स्टोर रूम तक नहीं पहुंच पाई वरना लाखों का नुकसान हो सकता था। 

बैंक के सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि उसने जब बैंक से धुआं उठते देखा तो तुरंत बिल्डिंग के केयर टेकर और बैंक अधिकारियों को सूचित किया। बिल्डिंग के केयर टेकर ने तत्काल फायर ब्रिगेड और बैंक के अधिकारियों को भी सूचित किया। केयर टेकर ने परिसर की लाइट बंद कर दी। उधर, सूचना के दो घंटे बाद तक बैंक का कोई स्टाफ सुध लेने के लिए मौके पर नहीं पहुंचा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें