फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे मिली लाश, नाक व कान में ठूंसी हुई रुई बनी पहेली

Wed, 30 Aug 2017 02:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
झाड़ियों के बीच पड़ी लाश - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
सड़क किनारे झाड़ियों के बीच आज एक युवक की लाश मिलने से सनसनी मच गई। मृतक के नाक व कानों में रुई ठूंसी हुई थी। यह बात पुलिस और आसपास के लोगों के लिए पहेली बन गई। जिससे प्रथमदृष्टया यह मामला हत्या से जुड़ा हुआ नजर आ रहा है।
विज्ञापन


यह मामला है जयपुर के मालवीय नगर थाना इलाके का। जहां प्रमोद कुमार नाम का व्यक्ति आज सुबह 7 बजे जगतपुरा में झालाना बाईपास से सीबीआई फाटक की तरफ जा रहा था। तभी उसकी नजर पॉमकोर्ट कॉलोनी के पास सड़क किनारे बायीं तरफ  झाड़ियों की तरफ पड़ी। जहां करीब 35 वर्षीया एक व्यक्ति लावारिस हालत में पड़ा था।

उसने नीले रंग की टीशर्ट व काली पेंट पहने हुई थी। तब मदद के लिहाज से प्रमोद ने पास जाकर देखा और युवक को हिलाया तो हलचल नहीं हुई। वह मृत नजर आया। तब आसपास के लोगों को बताया। सूचना मिलने पर मालवीय नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास मौका मुआयना कर स्थानीय लोगों से युवक के बारे में पूछा। लेकिन किसी ने मृतक को नहीं पहचाना।
विज्ञापन


उसके दाहिने हाथ की कलाई पर रणजीत गुदा हुआ था। पुलिस के मुताबिक युवक की नाक और कानों में रुई ठूंस रखी थी। इससे मौत का मामला गहरा गया। पुलिस ने फिलहाल सामान्य मर्ग की धारा में रिपोर्ट लेकर शव को शव को जयपुरिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। लेकिन हत्या की आशंका से इंकार नहीं किया है। शव की शिनाख्तगी के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें