बेरहमी की सभी हदें पार करते हुए एक बॉयफ्रेंड ने शादीशुदा प्रेमिका को हासिल करने के लिए मासूम का कत्ल कर दिया। आरोपी बॉयफ्रेंड ने मासूम को उस समय मौत के घट उतार दिया जब उसकी गर्लफ्रेंड बाहर बाजार करने के लिए गई हुई थी।
घटना ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न की है। यहां 34 साल के ड्वेन लिंडसे ने उस समय 6 महीने के मासूम की हत्या कर दी जब उसकी मां घर से बाहर बाजार करने गई हुई थी। बताया जा रहा है कि छह साल के मासूम के साथ बहुत बर्बरता दिखाई गई थी।
पढ़ें : गर्लफ्रेंड ने अंतरंग संबंध बनाने से मना किया तो युवक ने किया कांड
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मासूम के सिर पर बहुत गहरी चोट थी साथ ही उसकी गर्दन की निचे भी गहरे घाव थे। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चला कि मासूम के शव पर चोटों के निशान थे, पीटने के कारण ही उसकी मौत हुई थी। फिलहाल मासूम की मां की शिकायत के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, और कार्रवाई शुरू कर दी है।