गर्ल्स स्कूल के बाहर बच्चों को चॉकलेट का लालच दे रहे संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस इस संदिग्ध से पूछताछ कर रही है। कोटा के संतोषी नगर इलाके में बालिकाओं के सरकारी स्कूल के बाहर एक व्यक्ति दो-तीन दिन से बच्चों को चॉकलेट बांट रहा था। स्कूल प्रशासन और परिजनों ने इसका कारण पूछा तो वहां वहां से चला गया। इस पर परिजनों और स्कूल प्रशासन ने उसका पीछा किया तो वह एक घर में घुसा और पलंग के नीचे छिप गया।
सूचना पर मौके पर पहुंची महावीर नगर पुलिस ने आरोपी व्यक्ति राम को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। विद्यालय के अध्यापक प्रकाश जायसवाल ने महावीर नगर थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
अभी तक उसने चॉकलेट बांटने का मकसद नहीं बताया। परिजन चॉकलेट के बहाने बच्चों को उठाकर ले जाने की आशंका जता रहे है। इस आरोपी के खिलाफ इस तरह की शिकायत पहले भी आरके पुरम थाना इलाके में सामने आई थी।