फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद दलित महिला कांस्टेबल ने उठाया ऐसा कदम, हैरान रह गया महकमा

Thu, 11 Jan 2018 04:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
एक दलित महिला कांस्टेबल ने शादी के चार माह बाद ही ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि महकमा और साथी पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए।
विज्ञापन



राजस्थान के जोधपुर जिले में महिला कांस्टेबल ने खुदकुशी कर ली। खुदकुशी करने वाली कांस्टेबल सरोज मेघवाल जोधपुर के महिला थाने में तैनात थी। सरोज के सुसाइड करने का पता चलने पर उसके महकमे के साथी पुलिसकर्मियों में शोक फैल गया। उसके साथी मिलनसार व्यवहार वाली सरोज के इस खौफनाक कदम से आहत और हैरान हैं।

सरोज ने बीती देर रात को ओसियां स्थित अपने मकान में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सरोज सिरमंडी गांव की रहने वाली थी।
Trending Videos
विज्ञापन

होगी पति और परिजनों से पूछताछ

सुसाइड - फोटो : bureau
आज सवेरे सुसाइड का पता चलने पर ओसियां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को नीचे उतरवाकर मोर्चरी पहुंचाया। सरोज के पीहर और ससुराल पक्ष को सूचना दे दी गई है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि करीब चार माह पहले ही सरोज की शादी हुई थी।

अभी तक खुलासा नहीं हो सका कि कांस्टेबल ने ऐसा कदम क्यों उठाया। अब पुलिस उच्चाधिकारी केस की पड़ताल में जुट गए हैं। मामले में पुलिस पति और परिजनों से भी पूछताछ करेगी, जिससे सुसाइड की वजह साफ हो सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें