फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशकिस्मत था, जो मुझे तुम जैसी पत्नी मिली... लिखकर फंदे पर झूल गया

Tue, 27 Jun 2017 09:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
एक जवाहरात कारोबारी ने खुदकशी कर ली। पत्नी के नाम सुसाइड नोट में उसने लिखा कि मुझे माफ कर देना। मैं खुशकिस्मत था जो मुझे तुम जैसी पत्नी मिली।
विज्ञापन


यह कारोबारी जयपुर का रहने वाला था और उसने अजमेर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सिद्धार्थ होटल में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस को होटल के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें कारोबारी ने खुदकुशी से पहले अपनी पत्नी के लिए लिखा कि इस मझधार में छोड़कर जाने के लिए मुझे माफ कर देना। मैं खुशकिस्मत था जो मुझे तुम जैसी पत्नी मिली। हालांकि खुदकुशी करने की वजह सामने नहीं आई है।  

कोतवाली थानाधिकारी बनवारी लाल मीणा ने बताया कि खुदकुशी करने वाला भरत पुरोहित जयपुर के मालवीय नगर में रहता था। वह जवाहरात कारोबारी था। सोमवार शाम को ही भरत जयपुर से अजमेर आया था। यहां कोतवाली क्षेत्र के सिद्धार्थ होटल में ठहर गया। जहां उसने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को होटल प्रबंधन ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि एक युवक सोमवार शाम से कमरे में है और आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं दे रहा, उन्हें किसी अनहोनी की आशंका है। तब पुलिस ने होटल पहुंच कर कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो भरत पुरोहित फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव को उतरवा कर मोर्चरी में रखवा दिया है। भरत के परिजनों को सूचना दे दी है। उनके अजमेर पहुंचने पर बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें