फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को सरकारी कर्मचारी बताकर OLX पर यूं फंसाता और फिर...

Sun, 18 Jun 2017 02:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
आरोपियों के साथ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलवर में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो मार्केटिंग साइट्स पर विज्ञापन के जरिए अपने शिकार तलाशता है और फिर उन्हें बिजनेस के बहाने बुलाकर लूट लेता था। पुलिस ने इस आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार इस गिरोह के लिए क्लासीफाइड मार्केटिंग साइट OLX पर गाड़ी का विज्ञापन देता था और उसके बाद जब कोई उसे खरीदने आता तो उसके साथ मारपीट कर नकदी तथा मोबाइल आदि सामान लूट लेता था। एडिशनल एसपी डॉ. मूलसिंह राणा ने बताया कि गिरोह का मुख्य सरगना साबिर OLX पर अपने आप को एक सरकारी कर्मचारी बताता था। वह तबादला होने की बताकर ग्राहकों को अपनी गुजरात, महाराष्ट्र, चेन्नई आदि राज्य नंबर की गाड़ी बेचने के बहाने जाल में फंसाता था। जब ग्राहक गाड़ी खरीदने के लिए तैयार होता तो साबिर उन्हें अग्रिम भुगतान की रकम लाने को कहता। खरीददार के आने पर वह और साथी मिलकर उसकी पिटाई करते और फिर नकदी,मोबाइल तथा अन्य सामान लूटकर फरार हो जाते। 

पुलिस ने इस ठगी के इस मामले में अलवर के ऊंटवाल गांव निवासी शकील मेव, मुफ्फर, जावेद और असगर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने राज्य में अलग-अलग जगह पर लूट और ठगी की वारदाते करना कबूल किया गया है। आरोपियों से पुलिस ने एक लाख रुपए नगद और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें