फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहगीरों से धक्का—मुक्की कर मोबाइल लूट व वाहन चोरी में लिप्त गिरोह पकड़ा 

Tue, 02 May 2017 09:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
विज्ञापन
सरेराह राहगीरों से धक्कामुक्की कर या फिर धमकाकर मोबाइल व सामान लूटने और वाहन चोरी की वारदातें करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को आदर्श नगर थाना पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एडिशनल डीसीपी (पूर्व) हनुमान प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विशाल सोनी निवासी नाहरगढ़ रोड हाल कानोता में रहता है। दूसरा आरोपी पुष्पेन्द्र उर्फ बंटी उर्फ सीटी सोनी पुरानी बस्ती, नाहरगढ़ इलाके का रहने वाला है। जबकि, तीसरा आरोपी आकाश उर्फ भरत सिंह किशनगंज, अजमेर का रहने वाला है। यहां मुहाना कस्बे में रहता है। 

जयपुर कमिश्नरेट के पूर्व जिले में राहगीरों से मोबाइल छीनने और दुपहिया वाहन चुराने वाली गिरोह को पकड़ने के लिए एसीपी आदर्श नगर मदन सिंह व थानाप्रभारी बृजभूषण अग्रवाल के निर्देशन में टीम गठित की गई थी। इसमें शामिल सबइंस्पेक्टर पन्नालाल व प्रहलाद नारायण ने पहले लूट व चोरी के मामलों में चालानशुदा बदमाशों पर निगरानी रखी। जिसमें इन तीनों आरोपियों को पकड़ा। इनके कब्जे से आदर्श नगर में लूटा गया मोबाईल फोन सैमसंग, बनीपार्क से लूटा गया पैनासोनिक मोबाईल फोन तथा छह अन्य वारदातों में लूटे गये मोबाईल फोन व आदर्श नगर से चोरी गई टीवीएस स्कूटी तथा अजमेर के कोतवाली क्षेत्र से चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें