फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरपकड़ अभियान: विभिन्न अपराधों में 869 गिरफ्तार

Sun, 18 Jun 2017 03:20 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक मनोज भट्ट ने बैठक ली - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस की ओर से इन दिनों आपराधिक मामलों में लिप्त अभियुक्तों को पकड़ने का अभियान चला रखा है। इस अभियान के दौरान एक सप्ताह में 869 अभियुक्तों का पकड़ने में पुलिस का सफलता मिली है। 
विज्ञापन


राजस्थान के पुलिस मुख्यालय ने इस सम्बन्ध में राज्य के सभी पुलिस अधीक्षकों को विडियो काॅन्फ्रेंसिंग के द्वारा महिलाओं के साथ छेड़छाड़, शराब तस्करी एवं अवैध विक्रय में लिप्त, जुआ व सट्टे खेलने वाले एवं अवैध हथियार रखने वालों पर तत्परता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। 

डीजीपी मनोज भट्ट ने बताया कि ने राज्य में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते पाए गए10 व्यक्तियों, शराब तस्करी एवं अवैध विक्रय में लिप्त 280 व्यक्तियों, जुआ व सट्टे खेलने वाले 474 व्यक्तियों एवं अवैध हथियार रखने वाले 105 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें