धौलपुर रेलवे प्रशासन की लापरवाही ने युवक की जान ले ली। यहां वेटिंग रूम के बाथरूम में नहाते समय करंट आने से इस युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश के बेतुल का रहने वाला यह युवक धौलपुर में किसी रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने आया था। समारोह में शामिल होने के बाद वह वापस बेतुल जाने के लिए धौलपुर रेलवे स्टेशन पर आया। ट्रेन लेट होने के कारण वह वेटिंग रूम में चला गया।
वेटिंग रूम में स्थित बाथरूम में नहाने के दौरान उसे बिजली का करंट लग गया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। उधर, हादसे की सूचना के बाद रेलवे प्रशासन ने मामले में लीपापोती करने का प्रयास किया। हालांकि, बाद में मीडिया तक जानकारी पहुंचने पर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया। अब जीआरपी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।