फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honey Trap: एमएमएस बनाकर ब्लैकमेल, 60 साल के कारोबारी से वसूले लाखों

Thu, 17 Aug 2017 02:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
आपत्तिजनक अवस्था में फोटो खींचे - फोटो : demo pic
विज्ञापन
गैंग ने हनी ट्रेप में फंसाकर 60 साल के एक कारोबारी को फार्म हाउस बुलाया। यहां एक युवती के साथ कारोबारी के आपत्तिजनक अवस्था में फोटो खींचे, मोबाइल फोन से वीडियो बनाया और ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपयों से ज्यादा वसूल कर लिए।
विज्ञापन


राजस्थान की राजधानी जयपुर में हुई इस वारदात में शामिल मुख्य आरोपी मन्नालाल चौधरी (40) को मानसरोवर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि हनी ट्रेप में शामिल एक युवती और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। मानसरोवर थाना पुलिस के अनुसार गिरफ्तार मन्नालाल चौधरी (40) मानसरोवर में मान्यावास स्थित अशोक विहार का रहने वाला है।

वह भी प्रोपर्टी कारोबार करता है। पीड़ित बुजुर्ग का आरोप है कि प्रोपर्टी कारोबार की वजह से उनका मन्नालाल से पिछले कई वर्षों से संपर्क था। करीब डेढ़ साल पहले मन्नालाल उसे साजिश रचकर एक फार्म हाउस पर ले गया। यहां एक कमरे में एक युवती पहले से मौजूद थी। आरोपी मन्नालाल ने उस युवती को खुद की परिचित होना बताया और फिर विश्वास में लेकर पीड़ित की उसके साथ फोटो खींचे और मोबाइल फोन से वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह पकड़ा गया मास्टरमाइंड

मोबाइल वीडियो, एमएमएस - फोटो : फाइल फोटो
इसके बाद मन्नालाल करीब डेढ़ साल तक पीड़ित प्रोपर्टी कारोबारी को वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकियां देकर ब्लैकमेल करता रहा और करीब 25 लाख रुपयों से ज्यादा वसूल कर लिए। सोमवार को मन्नालाल ने फिर पीड़ित को फोन कर तीन लाख रुपए मांगे।

आखिरकार बुजुर्ग ने परेशान होकर अपने परिजनों को पूरा वाकया बताया। तब वे एसओजी थाने पहुंचे और वहां उच्चाधिकारियों से बातचीत कर पीड़ा जा​हिर की। जांच में मामला सही निकला। तब एसओजी ने मानसरोवर थाने को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद मानसरोवर थाना पुलिस ने मन्नालाल के ​​खिलाफ मामला दर्ज कर पीड़ित की आरोपी से बात करवाई।

मन्नालाल के रुपए मांगने पर पीड़ित ने उसे अपने घर बुला लिया। जब आरोपी पैसे लेने पहुंचा तब सादा वर्दी में दूर खड़े पुलिसकर्मियों ने इशारा मिलते ही मन्नालाल को धरदबोचा। उससे पूछताछ कर रकम बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें