शादी के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन ने पहली रात को ऐसा कारनामा कर दिखाया कि दूल्हा तो छोड़िए, पूरा परिवार सिर पकड़कर बैठ गया। जानिए, पूरा मामला...
जानकारी के अनुसार, रायसी गांव निवासी पवन कुमार पुत्र रघुवीर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि भाई राकेश के लिए परिजन लड़की की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उसकी मुलाकात सुल्तानपुर कस्बे में कोटद्वार निवासी राकेश से होती है।
राकेश ने अपनी साली पूजा का रिश्ता कराने की बात कही और पूजा की बीमार मां के लिए चालीस हजार रुपये की मांग की। इस पर पवन राजी हो गया। कोटद्वार निवासी राकेश अपनी साली को लेकर दो दिन पहले रायसी गांव आ गया। वहीं अपनी साली पूजा और राकेश की शादी करा दी।