फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुणाचल मेड शराब हरियाणा से ला रहा था, धरा गया

Sat, 26 Aug 2017 05:44 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
शराब
विज्ञापन
44 लाखों रुपए की अवैध शराब राजस्थान पुलिस ने जब्त की है। ये शराब हरियाणा में सप्लाई होनी थी। 
विज्ञापन


बाड़मेर पुलिस अधीक्षक डॉ. गंगनद्वीप सिंगला ने बताया कि अवैध शराब तस्करी की रोकथाम के विशेष अभियान चलाया गया है। इस के तहत वृत्ताधिकारी गुड़ामालानी रामनिवास सुण्डा के निकट सुपरविजन में कल रात  44 लाख रुपए मूल्य की अवैध शराब बरामद की। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है ।
       
डॉ. सिंगला ने बताया कि पुलिस ने गांधव चौकी पहुंच हाईवे पर नाकाबंदी कर दी। इसी दौरान देर रात रामजी के गोल की तरफ से आ रहे ट्रक को रूकवा कर जांच की तो अन्दर अवैध अंग्रेजी शराब के पव्वो के कार्टन भरे पाए गए। चालक को नाम पता पूछा तो अपना नाम सोमवीर पुत्र  रामचन्द्र जाट निवासी नेहरू कॉलोनी, जिला भिवानी, हरियाणा होना बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने बताया कि ट्रक की तलाशी लेने पर एक ही ब्रांड रेस व्हीस्की फोर सेल इन अरुणाचल प्रदेश निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब के पव्वे थे। इनके 1550 कर्टन थे। ट्रक चालक को शराब की खरीद फरोख्त बाबत पूछने पर सिरसा हरियाणा से कुलदीपसिंह नामक शख्स द्वारा शराब भर कर गाड़ी लेकर आना बताया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें