फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसाराम को हाईकोर्ट ने लगाई फिर फटकार, मिली ये चेतावनी

Fri, 03 Nov 2017 07:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
asaram bapu
विज्ञापन
यौन शोषण के आरोप में फंसे आसाराम और उसके समर्थकों को आज अदालत ने फिर फटकार लगाई है। अदालत ने चेतावनी दी है कि समर्थकों पर नियंत्रण नहीं किया तो सुनवाई जेल में शिफ्ट कर दी जाएगी। 
विज्ञापन


राज्य सरकार की ओर से राजस्थान हाईकोर्ट में आसाराम मामले की सुनवाई को जेल में ही वीडियो कान्फ्रेंसिंग से करवाने को लेकर याचिका दायर की गई थी। जोधपुर में जस्टिस गोविन्द  माथुर व जस्टिस विनीत कुमार माथुर की खंडपीठ में मामले की सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता शिवकुमार व्यास व उनके सहयोगी हनुमानसिंह ने पक्ष रखा।

सरकार की ओर से कहा गया कि पुलिस विभाग पूरा प्रयास कर रहा है कि समर्थकों को नियंत्रित किया जाए, लेकिन कहीं ना कहीं आसाराम के समर्थक परेशान खड़ी कर देते हैं। ऐसा लगता है जैसे की उनको मॉनिटर किया जा रहा हो। इस पर हाईकोर्ट ने फटकार लगाते हुए मौखिक रूप से कहा कि समर्थकों को नियंत्रित करें अन्यथा जेल में सुनवाई को शिफ्ट किया जाएगा। मामले में दो सप्ताह बाद हाईकोर्ट ने प्रगति रिपोर्ट व हालातों की जानकारी पेश करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें