फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीता काटने के बाद पुलिसवालों को मिठाई खिलाने पहुंचे तो हुई झड़प

Sat, 12 Aug 2017 04:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों को जबरन मिठाई खिलाने का प्रयास करते कांग्रेसी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
हैंगिंग ब्रिज के उद्घाटन को लेकर राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। आज फिर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्रिज से थोड़ी दूरी पर फीता काटा।  
विज्ञापन


कोटा में चंबल नदी पर बनाए गए हैंगिंग ब्रिज का लोकार्पण अभी होना बाकी है। आधिकारिक तौर पर लोड़ टेस्टिंग में यह ब्रिज फेल होने के कारण इसका उद्घाटन नहीं कराया जा रहा है। दूसरी तरफ सूत्रों का कहना है कि इस ब्रिज का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कराया जाएगा, इसलिए राज्य सरकार निर्माण पूरा होने के बाद भी इसे चालू नहीं कर रही है। 

कोटा में कांग्रेस ने इसे मुद्दा बना रखा है। स्थानीय कांग्रेसी नेता कुंदन चीता के नेतृत्व में कार्यकर्ता आज फिर यहां पहुंचे और फीता काटने की औपचारिकता निभाई। इन्हें ब्रिज की तरफ जाने से रोकने के लिए पुलिस बल तैनात था। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता पुलिसकर्मियों के पास पहुंचे और उन्हें जबरन मिठाई खिलाने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने इनकार किया तो मामला गरमा गया। बाद में डीएसपी राजेश मेशराम ने स्थिति संभाली और प्रदर्शनकारियों को समझाबुझाकर वहां से रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस महीने में यह दूसरा मौका है जब ब्रिज के उद्घाटन को लेकर पुलिस और कांग्रेसी कार्यकर्ता आमने सामने हुए है। इससे पहले पूर्व मंत्री शांति धारीवाल की अगुवाई में ये प्रयास किया था। उस वक्त जबरदस्त हंगामा हुआ था और पुलिस ने पुलिस ने पूर्व मंत्री और कांग्रेस कार्यकर्ताओ के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें