फैक्ट्री में आम दिनों की तरह कामकाज चल रहा था। अचानक वहां काम कर लोगों के होश होड़ जाते है। दरअसल फैक्ट्री में चार फुट लंबा मगरमच्छ घुस आया था।
विज्ञापन
'पानी का राजा' मगरमच्छ आराम से फैक्ट्री के एक कोने में घंटों तक पड़ा रहा। मामला कोटा की तिरूपति काॅलोनी का है। यहां प्लाइवुड फैक्ट्री में मगरमच्छ घुसने आज सुबह हड़कंप मच गया। घबराएं कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहले सबको उससे दूर किया और फिर वन विभाग की टीम बुलाई।
वन विभाग की टीम ने इसे रेस्क्यू किया और फिर चंबल नदी में छोड़ दिया। फैक्ट्री मालिक इफ्तीखार मुल्तानी और सुनील मसंद ने बताया कि पीछे खाली पड़े प्लाॅट में पानी भरा हुआ है जो नहर से सटा हैं। नहर से निकलकर मगरमच्छ इस प्लाट से होता हुआ यहां फैक्ट्री में आ घुसा। गनमीत यह रही की मगरमच्छ ने किसी मजदूर या कर्मचारी को नुकसान नहीं पहुंचाया।