फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैगिंग ब्रिज पर पॉलिटिक्स, जबरन उद्घाटन करने पहुंचे कांग्रेसी अरेस्ट

Wed, 12 Jul 2017 05:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस (इनसैट में) हैंगिंग ब्रिज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोटा में चंबल नदी पर बने हैगिंग ब्रिज के उद्घाटन को लेकर राजनीति गहरा गई है। ब्रिज बनने के बाद यहां यातायात शुरू नहीं करने के विरोध में कांग्रेस ने आज इसका जबरन उद्घाटन करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


इस हैगिंग ब्रिज निर्माण पूरा हो चुका है और अभी उद्घाटन होना बाकी है। उद्घाटन में देरी का का आरोप लगाते हुए आज कांग्रेस कार्यकर्ता पीसीसी सदस्य राजेन्द्र सांखला के नेतृत्व में हैंगिंग ब्रिज का उद्घाटन करने पहुंच गए, जिन्हें पुलिस ने ब्रिज से पहले ही 500 मीटर दूरी पर रोक लिया। 

इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ हल्की झड़प भी हुई। काफी देर तक चले हंगामे के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां दी। कांग्रेसियों का आरोप है कि स्थानीय जनप्रतिनिधि अपने चेहते नेताओं से हैंगिंग का उद्घाटन करवाने चाहते हैं,  इसलिए यहां यातायात शुरू नहीं कर रहे है।
विज्ञापन

उधर, नेशनल हाईवे अथॉरिटी आॅफ इंडिया (एनएचएआई) का कहना है कि अभी लोड टेस्टिंग की फाइनल रिपोर्ट आना बाकी है उसके बाद हैंगिग ब्रिज पर यातायात शुरू किया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें