फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी अब राजस्थान में भरेंगे हुंकार, 12 फरवरी से शुरू होगा दो दिवसीय दौरा

Mon, 08 Feb 2021 04:20 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

कृषि कानूनों के खिलाफ अलग-अलग राज्यों में किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ता भी खुलकर इस आंदोलन में किसानों का समर्थन कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर राजस्थान जाएंगे। उनका यह दौरा 12 फरवरी को शुरू होगा। माना जा रहा है कि इस दौरान राहुल गांधी किसानों के आंदोलन में भी शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन

सीएम गहलोत ने किया आमंत्रित!

बताया जा रहा है कि राहुल गांधी का राजस्थान दौरा विदेश से लौटने के बाद ही पाइपलाइन में था। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों का दावा है कि इस दौरे के लिए सीएम अशोक गहलोत ने राहुल गांधी को आमंत्रित किया था, जिसके बाद इस कार्यक्रम को अंतिम रूप से दिया गया। 



 

कांग्रेस लगातार उठा रही मुद्दा

गौरतलब है कि किसान आंदोलन के मुद्दे को कांग्रेस लगातार उठा रही है। कांग्रेस ने कृषि कानूनों और किसान आंदोलन का मसला संसद में भी उठाया था। इसके अलावा किसान आंदोलन को लेकर राज्यसभा में नोटिस भी दिया था। वहीं, 26 जनवरी को हुई ट्रैक्टर रैली के दौरान जान गंवाने वाले नवरीत सिंह के परिजनों से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मिलने भी गई थीं। 

चक्का जाम के समर्थन में भी उतरी कांग्रेस

बता दें कि कांग्रेस ने किसानों की ओर से 6 फरवरी को किए गए गए चक्का जाम के आह्वान का भी समर्थन किया था। गौर करने वाली बात यह है कि राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच हुई अनबन के साथ-साथ पायलट को मंत्रिमंडल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद से हटाए जाने के बाद राहुल गांधी का यह पहला राजस्थान दौरा होगा।
विज्ञापन

75 दिन से चल रहा किसान आंदोलन

गौरतलब है कि देश में 26 नवंबर 2020 से किसान आंदोलन चल रहा है। इस दौरान किसान दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं। कृषि कानूनों को लेकर किसान नेताओं और सरकार के बीच 11 दौर की बातचीत हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। बता दें कि सरकार कृषि कानूनों को डेढ़ साल तक निलंबित रखने का प्रस्ताव दे चुकी है, लेकिन किसान कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें