फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधीजी को लेकर शाह के बयान पर भड़की कांग्रेस

Sat, 10 Jun 2017 09:58 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के संबंध भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बयान से राजस्थान में भी कांग्रेस खासी नाराज है। कांग्रेस ने अमित शाह से इस बयान के लिए माफी मांगने की मांग की है।  
विज्ञापन


दरअसल रायपुर में अमित शाह ने कहा कि महात्मा गांधी चतुर बनिया थे। उन्होंने कांग्रेस को खत्म करने का आह्वान किया है। उन्होंने यहां तक कहा कि कांग्रेस में सोनिया के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा? यह कोई नहीं बता सकता, जबकि उनके बाद भाजपा का अध्यक्ष कौन होगा, यह सबको पता है। 

शाह के इस बयान की कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कड़ी निंदा की है। गहलोत ने कहा कि हमारे महापुरुष जाति धर्म एवं वर्ग की सीमाओं और लाभ की भावना से परे थे, विश्व ने इसी वजह से उन्हें सम्मान दिया। बीजेपी के लोग सम्मान का दिखावा करते हैं। दुर्भाग्य से भारतीय जनता पार्टी के लोग गांधीदर्शन से अनभिज्ञ हैं, उनकी सोच फायदा उठाने पर केंद्रित रहती है। उन्होंने कहा कि आरएसएस और बीजेपी के लिए जाति, धर्म, वर्ग और लाभ सबसे बढ़कर हैं इस बात को श्री शाह का बयान पुनः प्रमाणित करता है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष ने महात्मा गांधी, स्वतंत्रता संग्राम और आजादी के लिए लड़ने वालों को स्वतंत्रता संघर्ष के संदर्भ में टिप्पणी कर अपनी मानसिकता को उजागर किया है, शाह को देश से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें