फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला परिषद चुनाव: कांग्रेस को झटका, जयपुर में बागी रमा देवी ने मात्र एक वोट से जीत हासिल की

Tue, 07 Sep 2021 12:51 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, जयपुर

सार

  • कांग्रेस की बागी रमा देवी ने अपने प्रतिद्वंद्वी सरोज देवी को सिर्फ एक वोट से हराया
  • भाजपा उम्मीदवार के रूप में जयपुर जिला प्रमुख सीट जीती
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि रमा देवी ने पार्टी की पीठ में छुरा घोंपा और विश्वासघात किया
विज्ञापन
राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला परिषद चुनावों में सत्तारूढ़ कांग्रेस को सोमवार को बड़ा झटका लगा। सत्तारूढ़ कांग्रेस को झटका देते हुए, उसकी बागी रमा देवी ने चुनावों में क्रॉस-वोटिंग के कारण अपने प्रतिद्वंद्वी को सिर्फ एक वोट से हराकर, भाजपा उम्मीदवार के रूप में जयपुर जिला प्रमुख सीट जीती।

विज्ञापन


राजस्थान के छह जिलों में जिला परिषद प्रमुख के चुनाव सोमवार को हुए। इनमें सत्तारूढ़ कांग्रेस व मुख्य विपक्षी दल भाजपा तीन-तीन जगह अपने बोर्ड बनवाने में सफल रहीं।रमा देवी को 26 वोट मिले, उन्होंने कांग्रेस की सरोज देवी को सिर्फ एक वोट से हराया।

78 पंचायत समितियों और छह जिला परिषदों में तीन चरणों में चुनाव हुए और शनिवार को परिणाम घोषित किए गए। निर्वाचित पंचायत समिति और जिला परिषद के सदस्य क्रमशः प्रधान और जिला प्रमुख का चुनाव करते हैं।
विज्ञापन


राज्य के छह जिलों जयपुर, जोधपुर, भरतपुर, सवाईमाधोपुर, दौसा और सिरोही में 200 जिला परिषद सदस्य, 78 पंचायत समितियों में 1,564 पंचायत समिति सदस्यों के लिए तीन चरणों में हुए मतदान के परिणाम शनिवार को जारी किए गए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि रमा देवी, जिन्हें कांग्रेस ने जिला प्रमुख का उम्मीदवार नहीं बनाया था, पार्टी की पीठ में छुरा घोंपा और विश्वासघात किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने जयपुर जिला परिषद में धन बल का सहारा लेकर अपना जिला प्रमुख बनाया है।

डोटासरा ने पत्रकारों से कहा कि 'कांग्रेस को छह जिला परिषदों में से चार में बहुमत मिला था, जबकि भाजपा ने एक जिला परिषद में स्पष्ट बहुमत हासिल किया था और एक में, वह बहुमत के करीब था। हालांकि, भाजपा ने तीन जिला परिषदों में बोर्ड बनाए हैं क्योंकि जयपुर में हमारे सहयोगियों ने पीठ में छुरा घोंपा।'

जयपुर जिला परिषद में रमा देवी ने चाकसू विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 17 से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में जिला परिषद का चुनाव जीता था। लेकिन जिला प्रमुख पद का उम्मीदवार नहीं बनाए जाने से नाराज होकर वह मतदान से कुछ घंटे पहले भाजपा में शामिल हो गईं। यह वार्ड कांग्रेस विधायक वेदप्रकाश सोलंकी के विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जो पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के करीबी माने जाते हैं। 

डोटासरा ने कहा कि 78 पंचायत समितियों में 50 प्रधान कांग्रेस के बने हैं, 25 भाजपा के प्रधान और 3 निर्दलीय बने हैं। उन्होंने कहा कि जयपुर जिला परिषद में जो हुआ वह  भाजपा, आरएसएस, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का परिणाम है। वे लोकतंत्र का गला घोंटकर और हत्या कर सत्ता हथिया लेते हैं। उन्होंने चुनी हुई सरकारों को गिरा दिया, पिछले साल राजस्थान में भी उन्होंने यही करने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके। जिला प्रमुख का चुनाव भाजपा बेईमानी से जीतने में कामयाब रही है। डोटासरा ने कहा कि जयपुर जिला परिषद में बहुमत होने के बावजूद कांग्रेस के कुछ साथियों द्वारा पार्टी के साथ धोखा करने के कारण जिला प्रमुख नहीं बन सका लेकिन जनता सब देख रही है।

वहीं, जिला प्रमुख चुनाव के परिणामों से उत्साहित प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि यह 2023 के विधानसभा चुनाव की झलक है। उन्होंने कहा, 'ये परिणाम उन लोगों को निराश करते हैं जो भाजपा की हार से खुशी महसूस करते हैं। जनता ने कांग्रेस को उसकी विचारधारा और आचरण के कारण खारिज कर दिया है। यह 2023 के विधानसभा चुनाव की झलक है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें