फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग सिटी में डॉक्टर बनने की तैयारी कर रही छात्रा फंदे से झूली

Tue, 21 Nov 2017 12:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
कोचिंग छात्रा मनीषा सिंह - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कोचिंग सिटी में एक बार फिर से छात्रा द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है जिसमें इस बार एक मेडिकल स्टूडेंट ने पंखे से लटककर अपनी जान दी है। एजुकेशन हब माने जाने वाले राजस्थान के कोटा जिले में कुन्हाड़ी थाना इलाके में बीती रात एक कोचिंग छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी ।
विज्ञापन



सूचना के बाद कुन्हाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल अभी सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। 

पुलिस ने छात्रा की आत्महत्या करने की सूचना परिजनों को भी दे दी है। बताया गया है कि छात्रा मनीषा सिंह बिहार के अमरपुरा गांव की रहने वाली थी जो कोटा में कुन्हाड़ी लैंडमार्क सिटी के संकल्प हॉस्टल में रहकर मेडिकल एग्जाम की तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

साथियों ने खाने के लिए दी आवाज लेकिन नहीं मिला कोई जवाब

डेमो इमेज
बताया गया है कि बीती रात को हॉस्टल की अन्य लड़कियों ने मनीषा को खाना खाने के लिए बुलाने उसके कमरे पर गई तो गेट खटखटाने के बाद भी मनीषा ने दरवाजा नहीं खोला। छात्राओं ने मनीषा के मोबाइल पर भी कई बार कॉल किया  लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया।

इस पर कुन्हाड़ी थाना पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो मनीषा  पंखे से लटकी हुई थी और उसके बेड पर किताबें खुली हुई पड़ी थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें