दलित के घर खाना खाने पहुंचे अमित शाह के साथ ही सीएम वसुंधरा राजे भी मौजूद थीं। राजे डाइट पर थीं पर उन्हें खाना बहुत ही भाया।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को जयपुर में सुशीलपुरा बस्ती स्थित एक दलित के घर खाना खाने पहुंचे। सीएम राजे भोजन की तारीफ करने से नहीं रह सकीं। उन्होंने कहा कि खाना बड़ा ही स्वादिष्ट था और उन्होंने थोड़ा ज्यादा ही खाना खा लिया। सीएम राजे ने मीडिया को कहा है,मैं तो डाइट पर हूं, लेकिन ढ़ाई रोटी खा ली।
गौरतलब है कि शाह समेत अन्य नेताओं ने आज जयपुर में प्रवास के दौरान सुशीलपुरा निवासी भाजपा कार्यकर्ता रमेश के घर पर भोजन किया। मां बिरधी देवी ने परम्परागत रूप से पतल दोने में भोजन परोसा। जिसमें उन्होंने अपने हाथों से भिंड़ी, गट्टे की सब्जी, हलवा और बेजड़ की रोटी बनाई थी। सीएम खाना खाने के बाद कुछ देर सुशीलपुरा की गलियों में घूमी। वे लोगों से मिली। इस दौरान महिलाओं ने उनके साथ सेल्फी ली।