एक किताब का विमोचन करते जेडीयू सांसद अनवर अली अंसारी
- फोटो : amar ujala
जेडीयू के राज्यसभा सांसद अली अनवर अंसारी का कहना है कि बिहार में जो राजनीतिक खींचतान चल रही है वह जल्द हो जाएगा।
जेडीयू सांसद अनवर अली आज शिक्षा नगरी कोटा में अंसारी वेलफेयर सोसायटी के प्रतिभा सम्मान समारोह में शिरकत करने पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में भी महागंठबधन बीजेपी को कड़ी चुनौती देगा। अंसारी ने महागंठबधन में चल रही खींचतान को परिवार का झगड़ा बताकर जल्द माहौल सामान्य होने का दावा किया।
इस दौरान उन्होंने अंसारी समाज की ओर से आयोजित हुए प्रतिभा सम्मान में प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित किया तथा समाज की पुस्तक का विमोचन किया।