अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर दुनियाभर के 200 से अधिक देशों में मंगलवार को करोड़ों की संख्या में लोगों ने योग किया। राजस्थान में इस मौके पर मुख्य कार्यक्रम जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में आयोजित किया गया।
यहां मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सरकार के कई मंत्रियों व हजारों जयपुरवासियों के साथ मिलकर योग किया। इस मौके पर राजे ने एक योग से सबंधित एक पुस्तक का विमोचन किया व प्रदेशवासियों को योग दिवस की शुभकानाएं भी दी। राजे ने कहा कि योग हमारे जीवन का हिस्सा है और सदियों से चली आ रही यह परंपरा हमारे जीवन को बेहतर करने के लिए आवश्यक है।
जयपुर में योग दिवस के मौके पर 100 से अधिक कार्यक्रम शहर के अलग-अलग हिस्सों में आयोजित किए गए। जबकि प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों पर भी सरकार व विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने योग कार्यक्रमों का आयोजन किया। जिसमें 30 लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया।