फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस! थोड़े से इंतजार के बाद आपको रोमांचित कर देंगे तेजस, तारा और त्रिपुर

Tue, 11 Jul 2017 07:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
तीनों शावकों के साथ तेजिका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अब प्राकृतिक माहौल में तेजस, तारा और त्रिपुर को देखने के लिए आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ये इंतजार अब जल्दी खत्म होने वाला है और आप इन्हें नजदीक से देखकर रोमांचित होने वाले हैं। जानिए कौन हैं ये तेजस, तारा और त्रिपुर...
विज्ञापन


ये नाम हैं शेरनी तेजिका के डेढ़ महीने पहले जन्मे तीन शावकों के। राजस्थान में पहली बार लॉयन सफारी बनाने की तैयारी है। ये सफारी जयपुर के नजदीक छह महीने में चार करोड़ रुपए की लागत से तैयार की जाएगी। नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में लायन सफारी की तैयारियां जोरों पर चल रहीं हैं।

पिछले दिनों 5 शावकों को जन्म देने वाली शेरनी तेजिका के तीन शावकों का नामकरण सीएम वसुंधरा राजे ने किया है। एक कार्यक्रम में राजे ने दो नर शावकों का नाम तेजस और त्रिपुर और मादा शावक का नाम तारा रखा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि तेजिका के दो शावक मर गए थे।
विज्ञापन

तो इसलिए सीएम ने एक शावक का रखा नाम त्रिपुर...

तेजिका शेरनी अपने चार शावकों के साथ - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार बायोलॉजिकल पार्क में विकसित होने वाली लॉयन सफारी के लिए 2 करोड़ रुपए जारी कर दिए गए हैं। इसके विकसित होने के बाद नन्हें मेहमानों से लोग रूबरू हो सकेंगे।

बांसवाड़ा स्थित मां त्रिपुरा सुंदरी के नाम पर ही एक शावक त्रिपुर का नाम रखा गया है। सीएम ने खुद इस बात को कहा है। राजे की त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में आस्था है। वे इस मंदिर में कई बार पूजा अर्चना व अनुष्ठान भी करवा चुकी हैं।

गौरतलब है कि नाहरगढ़ बॉयोजिकल पार्क में गत दिनों शेरनी तेजिका ने 5 शावकों को जन्म दिया था। इन पांच में से एक शावक मृत पैदा हुआ था और एक अस्वस्थ था, जिसकी मौत हो गई थी। तेजिका के बाकी तीन शावक जिंदा थे। इन तीन शावकों के साथ शेरनी तेजिका के साथ पहली झलक मंत्री ने जारी की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें