फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

82 वर्षीय रिटायर्ड इंजीनियर को पांच साल की जेल,पढ़िए पूरा मामला

Tue, 11 Jul 2017 03:24 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फैसले के बाद जेल जाते रिटायर्ड इंजीनियर मोहनदास - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
82 साल के एक रिटायर्ड इंजीनियर पर चले 25 साल पुराने मामले में आज फैसला आया है जिसके बाद उसे अब बुढ़ापे में जेल की हवा खानी पड़ेगी। 
विज्ञापन

कोटा की एसीबी कोर्ट ने आज आय से अधिक संपति रखने के 25 साल पुराने मामले में सजा सुनाते हुए नगर निगम के रिटायर्ड इंजीनियर को पांच साल कैद की सजा सुनाई है विशिष्ट लोक अभियोजक एहसान अहमद खान ने बताया कि मामला साल 1992 का है, जब आरोपी मोहनदास मरचुनिया नगर निगम में सहायक अभियंता के पद पर तैनात था। उस दौरान एसीबी ने आय से 23 लाख रुपए अधिक पाए जाने पर केस दर्ज किया था। 

आज करीब 25 साल बाद एसीबी कोर्ट ने 82 वर्षीय आरोपी मोहनदास मरचुनिया को दोषी माना और 5 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने 20 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। इसके अलावा कोर्ट ने आरोपी की संपति से चक्रवृद्धि ब्याज सहित तकरीबन 80 लाख रुपए की राशि वसूलने के भी आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एक करोड़ की वसूली भी होगी

court demo pic
आज करीब 25 साल बाद एसीबी कोर्ट ने 82 वर्षीय आरोपी मोहनदास मरचुनिया को दोषी माना और 5 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने 20 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। इसके अलावा कोर्ट ने आरोपी की संपति से चक्रवृद्धि ब्याज सहित तकरीबन 80 लाख रुपए की राशि वसूलने के भी आदेश दिए हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें