फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात की राह चलेगा राजस्थान, सीएम ने किया 250 करोड़ के प्लांट का शिलान्यास

Mon, 23 Oct 2017 06:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज अजमेर दौरे पर रही। इस दौराान सीएम राजे ने अजमेर डेयरी के 250 करोड़ रुपए के नए प्लांट का शिलान्यास किया। वहीं उन्होंने अभय कमाण्ड सेंटर और एडीए की दो योजनाओं का भी पटेल मैदान में रिमोट दबाकर उद्घाटन किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सोमवार दोपहर अजमेर पुलिस लाइन के हैलीपेड पर पहुंची। यहां पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। यहां से राजे सीधे पटेल मैदान पर पहुंची। समारोह में सीएम ने अजमेर डेयरी के 250 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित नए प्लांट का शिलान्यास किया। समारोह में हजारों की संख्या में दुग्ध उत्पादक व ग्रामीण उपस्थित रहे। इस मौके पर अजमेर डेयरी के चैयरमेन रामचन्द्र चौधरी भी मौजूद थे।

सीएम ने कहा कि अजमेर डेयरी का भी गुजरात की तर्ज पर विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान के प्रत्येक जिले में नंदी शाला खोली जाएगी, जिसमें पशुओं को रखा जा सकेगा और उनकी उचित देखरेख हो सकेगी। सीएम ने अपने संबोधन में अजमेर में दो नए कॉलेजों की शुरुआत करने की घोषणा भी की।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

इन योजनाओं का भी हुआ उद्घाटन

अजमेर में कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री
पटेल मैदान में आयोजित समारोह में सीएम वसुंधरा राजे ने अजमेर विकास प्राधिकरण की विजय राजे सिंधिया नगर आवासीय योजना व अशोक उद्यान से एमडीएस तिराहे तक सिक्स लेन सड़क के विस्तार की योजना का उद्घाटन किया।

सीएम राजे ने कलक्ट्रेट में बनाए गए अभय कमाण्ड सेंटर का भी यहीं से रिमोट दबाकर उद्घाटन किया। इस केन्द्र के जरिए अजमेर शहर में 600 कैमरों के जरिए निगरानी रखी जाएगी। ऐसे कैमरे पुष्कर और दरगाह क्षेत्र में भी लगे हुए हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें