फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सीएम गहलोत बोले-सेना की गाड़ी में बीजेपी ऑफिस जाता है पैसा, भड़की भाजपा, कहा-ये जवानों का अपमान

Wed, 17 Aug 2022 01:44 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सीएम गहलोत के इस बयान की भाजपा नेताओं ने निंदा की है। बीजेपी नेताओं ने कहा कि सीएम गहलोत ने सेना और देश का अपमान किया है। वे देश से माफी मांगे। सीएम के बयान से उनकी सेना और पुलिस के प्रति कैसी सोच है, यह स्पष्ट रूप से प्रकट होती है।
विज्ञापन
सीएम गहलोत - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर जमकर जुबानी हमला बोला। अब भाजपा और सेना को लेकर दिेए उनके बयान पर विवाद हो गया है। 15 अगस्त को सीएम ने आरोप लगाया कि अर्धसैनिक बलों और पुलिस की गाड़ियों में पैसा भरकर भाजपा के दफ्तरों में पहुंचाया जाता है। जहां कहीं भी भाजपा की सरकार है, अर्धसैनिक बलों या पुलिस वाहनों का उपयोग उनके मुख्यालय में बक्से में पैसा लाने के लिए किया जाता है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गाड़ी पुलिस की होती है पकड़े कौन, ये गाड़ियां भाजपा कार्यालय के पीछे लगती है और बक्से उतरकर भाजपा कार्यालय पहुंचाए जाते हैं। वहीं सीएम ने नोटबंदी पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 के नोटों को बंद कर दिया और 2000 के नोट चलन में लाए क्योंकि वे एक जगह से दूसरी जगह लाने और ले जाने में कम जगह लेते हैं।

मुख्यमंत्री गहलोत के इस बयान पर भाजपा भड़क गई है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन राठौड़ ने मुख्यमंत्री गहलोत के इस बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि ये सेना का अपमान है। कांग्रेस का हमेशा ही सेना पर सवाल उठाने का काम रहा है। देश और सेना सीएम गहलोत माफी मांगे।
विज्ञापन


सेना और पुलिस के प्रति सीएम की कैसी सोच है पता चल गया
वहीं पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने भी मुख्यमंत्री गहलोत के बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि स्वाधीनता दिवस के अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री जो संयोग से राज्य के गृह मंत्री भी हैं, उन्होंने जिस प्रकार के आरोप पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस के जवानों के ऊपर लगाए, उससे उनकी सेना और पुलिस के प्रति कैसी सोच है यह स्पष्ट रूप से प्रकट होती है। भारतीय जनता पार्टी इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती है।


ये शूरवीर सैनिकों का अपमान है
अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि सीएम का यह बयान उनकी राजनीतिक हताशा और कुंठा को पूर्ण रूप से प्रकट करता है। अच्छा होता मुख्यमंत्री जी आप आरोप लगाने के स्थान पर अगर इस प्रकार का कोई प्रमाण आपकी जानकारी में आया था तो आप कार्रवाई करते। यह वक्तव्य देकर मुख्यमंत्री जी ने ना केवल एक राजनीतिक मर्यादा का उल्लंघन किया बल्कि स्वाधीनता दिवस जैसे राष्ट्रीय गौरव के पर्व के अवसर पर इस प्रकार का स्तरहीन, आधारहीन आरोप लगाकर हमारे शूरवीर सैनिकों का अपमान करने का काम कर रहे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें