फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: सीएम गहलोत ने पद्म पुरस्कार विजेताओं को दी बधाई, जानिए किन लोगों को मिला सम्मान

Wed, 26 Jan 2022 03:19 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, जयपुर

सार

सीएम गहलोत ने राजीव महर्षि और देवेंद्र झाझरिया को पद्म भूषण और चंद्रप्रकाश द्विवेदी, अवनि लेखारा और रामदयाल शर्मा को वर्ष 2022 के लिए राजस्थान से पद्मश्री से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : twitter.com/ashokgehlot51
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कार के लिए 107 विजेताओं की घोषणा कर दी है। वहीं अब देशभर के अलग-अलग राज्यों के लोगों को पुरस्कार से नवाजा गया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को राज्य के पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी है। इस साल पद्म विभूषण के लिए कुल चार नाम चुने गए हैं, जबकि 17 हस्तियों के नाम पद्म भूषण के लिए चुने गए हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मैं उन सभी को बधाई देता हूं जिन्हें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सीएम गहलोत ने राजीव महर्षि और देवेंद्र झाझरिया को पद्म भूषण और चंद्रप्रकाश द्विवेदी, अवनि लेखारा और रामदयाल शर्मा को वर्ष 2022 के लिए राजस्थान से पद्मश्री से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी।

पुरस्करा प्राप्त करने वालों में राजीव महर्षि पूर्व केंद्रीय गृह सचिव हैं, देवेंद्र झाझरिया पैरालंपिक भाला फेंक खिलाड़ी हैं, अवनि लेखारा पैरा शूटर हैं, चंद्रप्रकाश द्विवेदी फिल्म निर्देशक हैं जबकि राम दयाल शर्मा कलाकार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें