फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सीएम गहलोत ने छह लाख कर्मचारियों को दिया 'दीवाली गिफ्ट', जानिए कितना मिलेगा बोनस

Sat, 15 Oct 2022 09:51 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सीएम गहलोत ने दीवाली बोनस देकर राज्य के कर्मचारियों को राहत प्रदान की है। यह बोनस पंचायत समिति, जिला परिषद कर्मचारियों और कार्य प्रभारित कर्मचारियों को भी मिलेगा।
विज्ञापन
अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के कर्मचारियों को दीपावली पर सौगात दी है। सीएम गहलोत ने बोनस देने का ऐलान कर दिया है। इस निर्णय से राज्य के करीब छह लाख कर्मचारी लाभांवित होंगे। 

विज्ञापन

6774 रुपये तदर्थ बोनस मिलेगा
आदेश के अनुसार यह लाभ राज्य कर्मचारियों को जो, राजस्थान सिविल सेवा नियम 2017, पे मेट्रिक्स लेवल-12  ग्रेड और ग्रेड पे 4800 और इसके नीचे के लेवल का वेतन ले रहे कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। राज्य सरकार के राजपत्रित अधिकारियों को ये लाभ नहीं मिलेगा। यह बोनस पंचायत समिति, जिला परिषद कर्मचारियों और कार्य प्रभारित कर्मचारियों को भी देय होगा। तदर्थ बोनस की घोषणा 2021-22 के लिए अधिकतम परिलब्धियों 7 हजार रुपये और 31 दिन के माह के आधार पर जाएगी। प्रत्येक कार्मिक को 6774 रुपये तदर्थ बोनस मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें बोनस की 75 फीसदी राशि का नगद भुगतान और शेष 25 फीसदी सामान्य प्रावधायी निधि खाते में जमा की जाएगी। राज्य सरकार इस प्रकार 500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार वहन करेगी। राज्य सरकार ने दीपावली पर बोनस देकर कर्मचारियों को राहत दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें