फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जयपुर में आज जुटेंगे देशभर के पूर्व न्यायधीश, अखिल भारतीय संघ की कार्यकारिणी की होगी बैठक

Sat, 15 Oct 2022 07:58 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

कोरोना महामारी के बाद पूर्व न्यायधीशों की कार्यकारिणी की पहली बैठक है। इस बैठक में राजस्थान के नव नियुक्त मुख्य न्यायाधिपति पंकज मिथल भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
जयपुर में जुटेंगे पूर्व न्यायधीश - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीशों के अखिल भारतीय संघ (ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज़ ऑफ सुप्रीम कोर्ट एंड हाई कोर्ट्स ऑफ इंडिया) की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को आयोजित होगी। ये बैठक होटल जयपुर अशोक, बनीपार्क जयपुर में आयोजित होगी। कोरोना महामारी के बाद यह कार्यकारिणी की पहली बैठक है।

विज्ञापन

संघ के राजस्थान चैप्टर के कार्यकारी अध्यक्ष  प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि बैठक में  देश के न्यायिक जगत की वर्तमान परिदृश्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों और कार्यकारिणी के आगामी कार्य बिंदुओं पर भी विचार विमर्श किया जाएगा। बैठक में विभिन्न राज्यों से संघ के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्यग शामिल होंगे। राजस्थान में निवास कर रहे पूर्व मुख्य न्यायधीश इसमें शिरकत करेंगे। 


संगठन सचिव  दीपक माहेश्वरी ने बताया कि राजस्थान के नव नियुक्त मुख्य न्यायाधिपति पंकज मिथल और वरिष्ठतम न्यायाधिपति एम एम श्रीवास्तव को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर 'इल्यूमिनेशन ऑफ सिविलाइजेशन इन कॉन्स्टीट्यूशन ऑफ इंडिया' विषय पर प्रदर्शनी का आयोजन भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें