फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: सीएम गहलोत का एलान, संस्कृत शिक्षा विभाग में 254 नवीन पदों के सृजन को मंजूरी

Mon, 05 Sep 2022 09:12 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संस्कृत शिक्षा विभाग में 254 नवीन पदों के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। सीएम की ओर से प्रस्ताव के अनुमोदन से संस्कृत शिक्षा विभाग में मंत्रालयिक संवर्ग के अंतर्गत आने वाले पदों में कनिष्ठ सहायक के 168 और वरिष्ठ सहायक के 86 नए पद सृजित होंगे।
विज्ञापन
अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने संस्कृत शिक्षा विभाग में 254 नवीन पदों के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सीएम गहलोत की ओर से प्रस्ताव के अनुमोदन से संस्कृत शिक्षा विभाग में मंत्रालयिक संवर्ग के अंतर्गत आने वाले पदों में कनिष्ठ सहायक के 168 और वरिष्ठ सहायक के 86 नए पद सृजित होंगे।

विज्ञापन


बता दें कि वर्तमान में संस्कृत शिक्षा विभाग में मंत्रालयिक संवर्ग के कुल 617 पद स्वीकृत हैं। नए पदों की स्वीकृति के बाद अब कुल पदों की संख्या बढ़कर 871 हो जाएगी। गहलोत के इस फैसले से संस्कृत शिक्षा विभाग में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू और प्रभावी संचालन में आसानी होगी। साथ ही, विभाग के कार्मिकों की प्रशासन प्रबंध संबंधी कार्यों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण किया जा सकेगा।



गौरतलब है, हाल ही में राज्य सरकार की ओर से संस्कृत कॉलेज शिक्षकों के लिए सातवां वेतनमान स्वीकृत करने और 80 संस्कृत कॉलेज शिक्षकों को पे-बैंड 4 का लाभ देने का फैसला लिया गया। वहीं, साल 2012 में पहली बार गहलोत की ओर से ही संस्कृत शिक्षकों के लिए यूजीसी पे-स्केल स्वीकृत किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें