जीएसटी के विरोध में प्रदेशभर के कपड़ा व्यवसायियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद किए हुए हैं। इस दौरान कोटा के कपड़ा व्यवसायियों ने विरोध का अनूठा तरीका अपनाया है।
कोटा के न्यू क्लॉट मार्केट के कपड़ा व्यवसायी आज कफन का कपड़ा मुफ्त देंगे। इस मार्केट की ऐसोसिएशन की ओर से की गई बैठक में ये निर्णय किया था कि बंद के पहले दिन कफन के लिए कपड़ा मुफ्त दिया जाएगा।
गौरतलब है कि व्यापारी कपड़े पर जीएसटी प्रस्तावित दरों का विरोध कर रहें है। राजस्थान में एक लाख से अधिक कपड़े की दुकानें है, जो आगामी दिनों में विरोधस्वरुप बंद रहेगी। वहीं 30 जून को होने वाले राष्ट्रव्यापी बंद को भी इन व्यापारियों की ओर से समर्थन दिया गया है।
राजस्थान में जीएसटी के विरोधस्वरुप तीन दिन तक कपड़े की दुकानें बंद रखी जाएंगी। वहीं सभी जिलों में दोपहर को रैली निकालकर जिला कलक्टर को विभिन्न मांगों के सबंध में ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।