कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल के एनकाउंटर के बाद उसका शव पुलिस-प्रशासन के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। आनंदपाल के परिजन विभिन्न मांगों के चलते उसका अंतिम संस्कार करने को तैयार नहीं है।
गौरतलब है कि दो दिन से गैंगस्टर आनंदपाल का शव रतनगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुआ है। शव की सुरक्षा में आरएसी व पुलिस के जवान बड़ी संख्या में तैनात किए गए हैं। इधर, आनंदपाल के पैतृक गांव सांवराद में ग्रामीण व गैंगस्टर के परिजन धरने पर बैठे हुए हैं।
इनकी मांग है कि आनंदपाल एनकाउंटर की जांच सीबीआई से कराई जाए। साथ ही पुलिस गिरफ्त में आनंदपाल के दोनों भाईयों को आनंदपाल के अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति दी जाए। वहीं आनंदपाल की मां ने कहा है कि यदि मांगे पूरी नहीं हुई, तो वह अनशन पर बैठ जाएंगी।
वहीं पुलिस-प्रशासन की ओर से लगातार परिजनों को समझाया जा रहा है कि वे आनंदपाल का अंतिम संस्कार कर दें।