फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातभर दोस्तों के साथ पी शराब,पिता की डांट के डर से कर लिया सुसाइड

Sun, 09 Jul 2017 02:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
आईपीएस अफसर बनने की तैयारी कर रहे एक युवक द्वारा शराब के नशे में सुसाइड करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार राजधानी जयपुर के वैशाली नगर थाना इलाके के विद्युत नगर में कल देर रात प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र नरेन्द्र सिंह ने नशे में सुसाइड कर लिया। मृतक ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा जिसमें उसने सिर्फ 'आई एम सॉरी, मुझे माफ कर देना' ही लिखा। 
विज्ञापन




 
 
विज्ञापन

नशे में होने के कारण पिता से नहीं की बात,डर के मारे ही दे दी जान

suicide note
इससे पहले जैसलमेर जिले के पोकरण निवासी छात्र ने अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए जमकर शराब पी थी लेकिन उस दौरान ही मृतक के पिता ने उसे फोन किया। बताया गया है कि मृतक छात्र नरेन्द्र सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह जैसलमेर के पोकरण का रहने वाला था और अपने दोस्त के साथ जयपुर में विद्युत नगर इलाके में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

फिलहाल वैशाली नगर थाना पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है। वहीं मृतक छात्र के पिता लक्ष्मण सिंह भी सूचना मिलते ही गांव से रवाना हुए। पुलिस ने शव को एसएमएस अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें