सावन शुरु होने को है, लेकिन अभी तक झड़ी नहीं लगी है। राज्य में मानसून के प्रवेश के बाद भी सावन की शुरुआत सूखी होगी।
आज गुरुपूर्णिमा है और कल से सावन की शुरुआत हो जाएगी। ये शुरुआत सूखी हो रही है। दरसअल राजस्थान में मानसून कमजोर पड़ गया है और अभी दो—तीन दिन इसके सक्रिय होने के आसार नजर नहीं आ रहे है। मौसम विभाग भी कह रहा है कि 12 जुलाई के बाद मानसून सक्रिय होगा।
राजस्थान में मानसून का प्रवेश 27 जून को हुआ था। शुरुआत में जोधपुर,बीकानेर,बाड़मेर,पाली,भीलवाड़ा,उदयपुर,जयपुर को तो अच्छा खास भिगोया, लेकिन प्रदेश के बाकि हिस्सों को अभी भी मानसून का बेसब्री से इंतजार है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 10 साल में ऐसा पहली बार हुआ है कि मानसून के प्रवेश करने के दो हफ्ते बाद ही बारिश नहीं हो रही है। ऐसा साल 2009 में भी हुआ था जब शुरुआती दौर में बारिश होने के बाद मानसून ने सक्रिय होने के लिए काफी समय लिया था।