विश्व हिंदू परिषद की ओर से आज चाइनीज वस्तुओं की होली जलाई गई। इसके बाद चीन निर्मित सामान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया।
राजस्थान के अलवर जिले में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता आज हॉप सर्कस पर इकट्ठा हुए और फिर वहां चीन निर्मित सामान को जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष केशव चंद्र शर्मा ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद सभी व्यापारियों से एवं राष्ट्रवादी जनता से चीन द्वारा निर्मित सामान नहीं खरीदने की अपील करती है और उन्होंने आरोप लगाया कि चीन सस्ते दामों में भारत में अपने सामान को बेचता है और उसी पैसे का उपयोग भारत की सुरक्षा से खिलवाड़ करने में एवं आतंकवादियों को पनाह देने में करता है।
उन्होंने बताया कि संगठन की ओर से चीनी सामान का बहिष्कार करने के लिए जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। इसी अभियान के तहत आज होप सर्कस पर चीनी सामान की होली जलाकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया गया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के सुभाषचंद्र अग्रवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।