फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 जगहों पर मिलेगा 5 रुपए में बढ़िया नाश्ता और 8 रुपए में स्वादिष्ट खाना

Mon, 16 Oct 2017 07:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अन्नपूर्णा रसोई के भोजन का स्वाद लेतीं सीएम राजे - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राजस्थान में 13 दिसंबर तक 500 स्थानों पर रियायती दर पर अच्छा नाश्ता और खाना उपलब्ध कराने की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके तहत जरुरतमंदों को मात्र पांच रुपए में नाश्ता और आठ रुपए में भोजन मिल सकेगा। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने विश्व खाद्य दिवस के मौके पर सोमवार को गरीबों और जरूरतमंदों को सस्ता भोजन उपलब्ध कराने के लिए अन्नपूर्णा रसोई योजना के दूसरे चरण की अजमेर से शुरूआत की। उन्होंने अजमेर के विजयलक्ष्मी पार्क में वाल्मिकी एवं मुस्लिम समाज की महिलाओं को अपने हाथ से निवाला खिलाकर इस योजना का श्रीगणेश किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 51 स्मार्ट मोबाइल वैनों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न शहरों के लिए रवाना किया।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 13 दिसम्बर तक प्रदेश के सभी 191 स्थानीय निकायों में 500 स्मार्ट मोबाइल वैनों के माध्यम से मात्र 5 रुपए में नाश्ता तथा मात्र 8 रुपए में दोपहर व रात्रि का भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब तक इस योजना में साधारण रसोई वैन के माध्यम से नाश्ता एवं भोजन वितरित किया जा रहा था, लेकिन अब स्मार्ट रसोई वैन से भोजन वितरित होगा। उन्होंने कहा कि इस योजना को हरियाणा, मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्य भी लागू कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

कमी हो तो यूं दर्ज कराई जा सकेगी शिकायत

वाल्मिकी एवं मुस्लिम समाज की महिलाओं को निवाला खिलाकर रसोई का श्रीगणेश - फोटो : Amar Ujala
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य जरुरतमंदों को सस्ती दर पर बेहतर गुणवत्ता का भोजन उपलब्ध कराना है।

भोजन की गुणवत्ता, उसके वजन या अन्य किसी तरह की शिकायत व्यक्ति किसी भी समय वैन पर मौजूद वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए दर्ज करा सकेंगे। मोबाइल वैन को जीपीएस सिस्टम से जोड़ा गया है, जिससे कि उसकी रीयल टाइम लोकेशन पता चल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने अन्नपूर्णा रसोई योजना के लिए प्रतिवर्ष 325 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें