फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द हो सकते हैं आम चुनाव, सरकार कर रही है विचार - मायावती

Fri, 01 Dec 2017 07:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती ने आम चुनाव समय से पहले होने की सम्भावना जताई है। उनका कहना है कि केंद्र सरकार इसके लिए तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


जयपुर आई मायावती ने आज अपनी सभा में जहां केंद्र व राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला, वहीं लोकसभा चुनाव समय से पहले होने की संभावना भी जताई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मान रही है कि उसके पक्ष में हवा चल रही है। इस कारण भाजपा आम चुनाव जल्द करवाने पर विचार कर रही है। मायावती ने कहा कि संभव है कि लोकसभा व राजस्थान विधानसभा चुनाव एक साथ हो जाएं।

मायावती ने बसपा कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे राजस्थान में बसपा को मजबूत करने के लिए जुटें। राजस्थान में सरकार बनाने का प्रयास करें, जिससे दलितों का कल्याण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान में दलितों की नहीं सुनी जाती - मायावती

mayawati - फोटो : Getty
मायावती ने बहुजन समाज पार्टी को गरीब व दलितों का पार्टी बताते हुए उसे मजबूत करने की अपील भी की। मायावती ने कहा कि राजस्थान में दलितों की नहीं सुनी जाती है।

मायावती ने कहा कि हमारी सराकर में अल्पसंख्यकों व दलितों का ध्यान रखा जाता है, उन्हें जोड़कर रखा जाता है। राजस्थान में दलितों की स्थिति सही नहीं है, यहा दलितों को शिकायतों की सुनवाई नहीं की जाती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान में अपराध बढ़ रहे हैं, अपराधी जेल से बाहर और निर्दोषों को जेल में भरा जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें