फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर के एनकाउंटर की CBI जांच, अब केंद्र सरकार करेगी फैसला

Mon, 24 Jul 2017 10:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
आनंदपाल सिंह
विज्ञापन
गैंगस्टर आनंदपाल सिंह एनकाउंटर मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश गृह मंत्रालय से की है। राज्य सरकार ने आज इस मामले में अधिसूचना जारी कर दी है। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री से मंजूरी मिलने के बाद देर शाम गृह विभाग के प्रमुख सचिव ने दो मामलों की जांच सीबीआई से कराने की अनुशंसा गृह मंत्रालय को भेजने की अधिसूचना जारी की।  गृह विभाग ने इस संबंध में गृह मंत्रालय के लिए अनुशंसा पत्र भी जारी कर दिया गया है।

इनमें एक मामला आनंदपाल सिंह एनकाउंटर का है, जो चूरू जिले के मालासर थाने में दर्ज है। राजस्थान पुलिस की  विशेष टीम ने 24 जून की रात कई मामलों में फरार चल रहे पांच लाख रुपए के ईनामी गैंगस्टर आनंदपाल को एनकाउंटर में मार गिराया था। दूसरा मामला जयपुर के अशोक नगर थाने में दर्ज सुरेंद्रसिंह की गोली लगने मौत का है। सुरेंद्र सिंह की 12 जुलाई को सांवराद में हुए उपद्रव के दौरान गोली लगने से मौत हो गई थी। वह मालासर का निवासी था। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि इन दोनों मामलों में सीबीआई जांच समेत सात मांगों को लेकर राजपूत समाज ने आंदोलन किया था। राजपूत समाज के पदाधिकारियों के साथ 18 जुलाई को हुई समझौता वार्ता में सरकार ने इन मांगों को मान लिया था। इसके बाद राजपूत समाज ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की थी। तब तक आनंदपाल सिंह के परिजनों ने उसके शव का अंतिम संस्कार नहीं होने दिया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें