फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: सीबीआई ने महालेखाकार कार्यालय के सहायक सुपरवाइजर को किया गिरफ्तार

Wed, 02 Mar 2022 01:35 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, दिल्ली/ जयपुर

सार

सहायक सुपरवाइजर सिन्हा एक वरिष्ठ डीएजी और एक सहायक पर्यवेक्षक के साथ कुछ अन्य अधिकारियों की ओर से रिश्वत की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई ने राजस्थान के जयपुर में महालेखाकार के कार्यालय में एक बड़ी कार्यवाई की है। अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि यहां एक सहायक सुपरवाइजर को एक व्यक्ति से एक लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा सहायक सुपरवाइजर सिन्हा जयपुर में राजस्थान महालेखा परीक्षक के कार्यालय में कार्यरत एक वरिष्ठ डीएजी और एक सहायक पर्यवेक्षक के साथ कुछ अन्य अधिकारियों की ओर से रिश्वत की मांग कर रहे थे और स्वीकार कर रहे थे। 

सीनियर डीएजी की ओर से मांगी जा रही थी रिश्वत
सीबीआई प्रवक्ता आर सी जोशी ने कहा कि यह आगे आरोप लगाया गया था कि सहायक सुपरवाइजर ने शिकायतकर्ता के बकाया को जारी करने, उसकी सेवा को नियमित करने और पदोन्नति लाभ के लिए सीनियर डीएजी की ओर से रिश्वत की मांग की।
विज्ञापन


आरोपी के घर की तलाशी ली जा रही
अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने सिन्हा को 12 लाख रुपये से अधिक की रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। सीबीआई अधिकारी जोशी ने कहा कि आज आरोपी के कार्यालय और आवासीय परिसरों की तलाशी ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें