राज्य सरकार विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में केवल अध्यक्ष पद के लिए ही चुनाव कराने की व्यवस्था लागू करने पर विचार कर रही है। इसको लेकर विरोध में आज विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से प्रदर्शन किया।
राजस्थान में अभी विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनावों में अभी अपेक्स के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव चार पदों के लिए चुनाव होते है। सरकार अब केवल अध्यक्ष के एक पद पर चुनाव कराने की व्यवस्था लागू करने की तैयारी कर रही है।
सरकार की इस मंशा के खिलाफ छात्र संगठन सक्रिय हो गए है। आज एबीवीपी की ओर से विश्वविद्यालय में जमकर प्रदर्शन किया गया। एबीवीपी का कहना है कि इससे व्यवस्था से छात्रसंघ चुनाव में पैसे का दबदबा बढ़ेगा। धनबल का उपयोग ज्यादा किया जाएगा। जिससे छात्र राजनीति गलत दिशा में चली जाएगी।