फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलवार से हमला कर बहु के हाथ—पैर काटे, फिर फंदे से झूला

Wed, 17 May 2017 07:39 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
हमले में घायल महिला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बाड़मेर में चौहटन में बुधवार को दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने तलवार से हमला कर बहु के दोनों हाथ—पैर काट दिए और फिर खुद को फंदा लगा लिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बाखासर थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते चौहटन के बाली गांव में एक अधेड़ ने तलवार से अपनी ही बहु लूणी देवी के दोनों हाथ—पैर काट दिए। इससे महिला गंभीर घायल हो गई, जिसे तुरंत सांचौर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद आरोपित बुजुर्ग मौके से फरार हो गया। थोड़ी देर बाद सूचना आई कि उसने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग का शव पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आरोपित केहराराम रबारी रिश्ते में महिला का जेठ था।

पुलिस ने बताया कि दोनों परिवारों में आपसी जमीनी विवाद को लेकर काफी दिनों से मनमुटाव था। अभी मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद ही ज्यादा कुछ बताया जा सकेगा। उधर, गंभीर घायल हुई महिला का उपचार जारी है। पुलिस मामले में उसके बयान लेने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें