फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक के पास मिले बम, पुलिस ने सुरक्षा को लगाया जाप्ता

Wed, 23 Aug 2017 04:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
रेलवे ट्रेक के पास रखे बम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक के पास बम मिलने की सूचना ने आज फिर पुलिस की मशक्कत करवा दी। इसके बाद से ही यहां मौके पर जाप्ता तैनात है।
विज्ञापन


घटना राजस्थान के जैसलमेर जिले के लाठी थाना क्षेत्र की है। यहां के ओढानिया गांव के समीप रेलवे ट्रैक के पास आज दोपहर ग्रामीणों को तीन बम नजर आए। इसके बाद तो यहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तुरंत इस सम्बंध में पुलिस को सूचना दी। इस पर सतर्क हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा जाप्ता तैनात कर दिया है। साथ ही, सेना के अधिकारियों को इस बारे में जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यहां पास ही भारतीय सेना की फील्ड फायरिंग रेंज हैं। ऐसे में कई बार बम के खोळ रेत में दबे रह जाते हैं। अब ये तो सेना के अधिकारियों के आने के बाद ही साफ हो सकेगा कि बम जिंदा हैं या बम के खोळ हैं। सूत्रों का कहना है कि कई बार फायरिंग रेंज में मिस टारगेट होने के कारण बम जीवित रह गया होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें