फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसलिए किया गया था बुजुर्ग व्यापारी का अपहरण

Wed, 23 Aug 2017 03:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
गोले में नजर आ रहे व्यक्ति कार में झांककर देखते हुए - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उदयपुर में गुजरात के एक वृद्ध व्यापारी का अपहरण करने वाले आरोपियों को पुलिस ने 7 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया। उदयपुर के सर्वऋतु विलास होटल के बाहर से हुए अपहरण के आरोपियों ने लेने देन के विवाद की बात पुलिस पूछताछ में स्वीकार की है।
विज्ञापन


आरोपियों के अनुसार उन्होंने वृद्ध सूरजनारायण का अपहरण 20 लाख रुपए की वसूली के लिए किया था।  मामले के मुख्य आरोपी शाहिद ने बताया कि उसके और सूरजनारायण के बीच लम्बे समय से यह विवाद चला रहा था। इसकी वसूली के लिए उसने अपनी साथियों के साथ मिल कर इस घटना को अंजाम दिया। इसके बाद बांसवाड़ा जाते समय कार में पीड़ित से मारपीट कर छः हजार रुपए की नकदी भी लूट ली। पुलिस आरोपियों से और भी जानकारी पता करने के लिए पूछताछ कर रही है।

घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए संभागभर में नाकेबन्दी की थी। जिससे घटना के सात घंटों के भीतर ही पुलिस को दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिल गई। पुलिस ने सूरजनारायण को भी अपरणकर्ताओं के कब्जे से मुक्त करा दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की राशि और वारदात में इस्तमाल हुई कार को भी जब्त कर लिया है। इसके बाद फरार हुए एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि उदयपुर के सूरजपोल थाना इलाके में सोमवार को हुए अपहरण के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को बांसवाड़ा से गिरफ्तार किया था। उसके बाद मंगलवार सुबह तीसरा आरोपी भी बांसवाड़ा में गिरफ्तार हो गया। गिरफ्तारी के बाद उदयपुर पुलिस की टीम बांसवाड़ा पहुंची और तीनों ही आरोपियों को सूरजपोल थाने लाई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें