फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP का बड़ा आरोप : राजस्थान में किसानों की जमीन हड़प कर रॉबर्ट वाड्रा को सौंपी, कांग्रेस 'कट्टर पापी परिवार'

Tue, 27 Dec 2022 01:24 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

भाजपा नेता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि गांधी परिवार के इशारे पर गहलोत सरकार ने किसानों की जमीन हड़पी और रॉबर्ट वाड्रा को सौंपी। कांग्रेस सरकार में जमीन के फर्जी अलॉटमेंट हुए। कांग्रेस भ्रष्टाचार को आसमान तक ले गई।
विज्ञापन
भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा ने एक बार फिर कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला है। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने राजस्थान में किसानों की जमीन हड़प कर रॉबर्ट वाड्रा को सौंप दी। ये पूरा घोटाला करीब एक हजार करोड़ रुपये का है।

विज्ञापन

भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बातें कहीं। गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि 'भारत में एक 'कट्टर पापी परिवार' है। इनका काम किसानों की जमीन हड़पना और अपने दामाद रॉबर्ट वाड्रा को सौंपना है। 2008-13 तक राजस्थान में कांग्रेस सरकार के दौरान, 125 बीघा जमीन किसानों से खरीदी गई और 2 लोगों को हरिराम और नाथाराम को आवंटित की गई।' उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में जमीन के फर्जी अलॉटमेंट हुए और कांग्रेस भ्रष्टाचार को आसमान तक ले गई। जब राजस्थान में भाजपा की सरकार आई, तब मामला सामने आया और एफआईआर दर्ज हुई। 


गहलोत सरकार पर आरोप
भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि पुलिस और ईडी को मामले की जांच सौंपी गई। तब पता चला कि गहलोत सरकार ने 'कांग्रेस परिवार' के आदेश पर एक ऐसे व्यक्ति को जमीन दी, जो वास्तव में था ही नहीं। 

विज्ञापन


कट्टर बेईमान कौन है, देश जान गया
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारी गांधी परिवार ये सोचता है कि उन तक कानून नहीं पहुंचेगा लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईमानदारी और जांच एजेंसियों के जज्बे से कोई भ्रष्टाचारी बच नहीं सकता। कट्टर बेईमान कौन है देश जान गया है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें