दिवाली की रामा-श्याामा करने पहुंचे एमपी और एमएलए को उम्मीद नहीं थी कि उनका स्वागत लोग काले झंडे दिखाकर कर करेंगे।
विज्ञापन
राजस्थान के कोटा जिले के रामगंजमंडी में आज रामा-श्यामा करने के लिए भाजपा सांसद ओम बिरला और विधायक चंद्रकांता मेघवाल लोगों के बीच पहुंचे तो कुछ लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसके दौरान कुछ महिलाएं काले झंडे लहराने लगी। यह देखकर दोनों जनप्रतिनिधि हक्के-बक्के रह गए। उन्होंने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं मानें।
बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया। दरअसल, ये लोग यहां रामगंजमंडी चौराहे के पास एक रास्ते को खुलवाने की मांग पिछले कई दिनों से कर रहे हैं। इनकी सुनवाई नहीं हुई तो इन लोगों ने विरोध का यह रास्ता अपनाया।