राजस्थान में भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसान आंदोलन पर हैं। पिछले दो सप्ताह से अधिक समय से आंदोलन कर रहे किसानों ने दिवाली पर विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। दिवाली पर खुद को गड्ढों में आंशिक रूप से दफन कर दीप जलाते हुए प्रदर्शन किया। किसानों ने अपने इस प्रदर्शन को 'जमीन समाधि सत्याग्रह' का नाम दिया है।
Jaipur: Farmers who have been protesting by burying themselves partially in pits against acquisition of lands, celebrated #Diwali (19.10.17) pic.twitter.com/z89ASnJNFB
— ANI (@ANI) October 20, 2017
बता दें कि जयपुर के नींदड़ में किसानों से आवास परियोजनाओं में जमीन देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। जिसका किसान विरोध कर रहे हैं। किसानों को इस अधिग्रहण के खिलाफ विरोध करते हुए दो सप्ताह से अधिक समय हो गया है।
ये भी पढ़ें-
किसानों का आरोप है कि, जयपुर विकास प्राधिकरण हाउसिंग प्रोजेक्ट बनाने के लिए उनकी जमीनें ले रहा है। प्राधिकरण किसानों की 1350 बीघा जमीन पर कॉलोनी बनाना चाहता है।
ये भी पढ़ें- फोरलेन प्रभावित सड़कों पर, न मुआवजा मिला न पुर्नवास, अब चुनावों में सुनाई देगी गूंज
किसानों ने गांधी जयंती के मौके पर इस जमीन समाधि सत्याग्रह की शुरुआत की थी। इसमें बुजुर्गों के साथ महिलाएं भी समाधि ले रही हैं। हर दिन किसान खुद को जमीन के अंदर गाड़कर विरोध करते हैं। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।